Khet Talab Yojana 2025 की शुरुवात उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानो के लिए की गयी है| इस योजना के तहत किसानो को खेत में तालाब बनवाने के लिए ₹52,500 की आर्थिक मदद की जाएगी|
खेत तालाब योजना का मुख्य उद्देश्य है किसानो को किसानों की सिंचाई और पानी की कमी की समस्या को दूर करना है| इस योजना के तहत किसान अपने खेत में तालाब निर्माण करके बारिश के पानी को जमा कर सकता है और अपने फसल की सिंचाई के लिए उपयोग कर सकता है|
UPBOCW List, Renewal (नवीनीकरण), उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीयन कार्ड 2025
खेत तालाब क्यों जरूरी है?
जैसा की हम सभी को पता है आज के समय में मौसम का बदलाव, अनिश्चित बारिश और ज़मीन के नीचे पानी की कमी की वजह से किसानों को पानी की बड़ी समस्या होती है, ऐसे में खेत में तालाब बनाना एक अच्छा और लंबे समय तक काम आने वाला उपाय है।
- किसानो को खेत की सिंचाई के लिए पानी आसानी से मिल जायेगा।
- किसानो का दूर से पानी लाने का खर्च कम हो जायेगा।
- जमीन सूखा पड़ने पर भी खेती की जा सकेगी।
- पानी बचाने में मदद होगी।
- फसल अच्छी होती है और किसानो की उत्पादन बढ़ेगी।
- इससे किसानों की कमाई में भी बढ़ोतरी दिखाई देगी।
खेत तालाब योजना के लाभ
खेत तालाब योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और लघु व सीमांत किसान इस योजना का लाभ ले सकते हैं। सरकार इन सभी लाभार्थी किसानों को तालाब बनवाने के लिए आर्थिक मदद करती है।
कच्चा तालाब बनवाने के लिए मदद: राज्य के SC/ST और लघु/सीमांत किसानों को लागत का 70% या अधिकतम ₹73,500 तक की मदद मिलती है।
सामान्य किसानों को लागत का 60% या अधिकतम ₹63,000 तक सहायता प्रदान की जाती है।
प्लास्टिक लाइनिंग वाला तालाब बनवाने के लिए मदद: सामान्य किसानों को लागत का 80% या अधिकतम ₹1,20,000 तक सरकार सहायता प्रदान करती है। SC/ST और लघु/सीमांत किसानों को लागत का 90% या अधिकतम ₹1,35,000 तक मदद प्रदान की जाती है।
SSPY UP Pension Yojana 2025 | उत्तर प्रदेश वृद्ध पेंशन योजना
अतिरिक्त लाभ पंप सेट पर भी छूट
जो किसान खेत में तालाब बना चुके हैं, उन्हें एक और फायदा मिलता है, जैसे पंप सेट पर सब्सिडी (छूट)।
अगर किसान के खेत में सूक्ष्म सिंचाई (जैसे ड्रिप या स्प्रिंकलर) की व्यवस्था है, तो उन्हें पंप सेट खरीदने पर 15,000 रुपये तक या 50% तक की छूट मिल सकती है।
इसके लिए किसानों को एक अलग पोर्टल पर आवेदन करना होगा।
इसका मुख्य उद्देश्य है कि किसान आसानी से सिंचाई के लिए ज़रूरी मशीनें खरीद सकें।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
अगर आप किसान है और खेत तालाब योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें|
- आवेदन करते समय किसानो को ₹1000 की टोकन मनी ऑनलाइन जमा करनी होगी।
- किसानो को अपने खेत की खतौनी, खसरा, घोषणा पत्र, और अन्य जरूरी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य है।
- दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तारीख पोर्टल पर साफ़-साफ़ लिखी होगी। उसी के अनुसार दस्तावेज जमा करें।
- जब आपका टोकन कन्फर्म हो जाएगा, तो इसकी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के द्वारा भेजी जाएगी।

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश लव्हाळे है, मै सरकारी अपडेट, योजनाओं और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं।