LIC Bima Sakhi Yojana 2025: Life Insurance Corporation of India ने महिलाओं के लिए यह योजना आयोजित की है| सरकार द्वारा खास महिलाओं के लिए इस योजना का शुभारंभ किया गया है| इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को तीन वर्षों तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है|
एलआईसी बीमा सखी महिला विकास योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को LIC के बीमा उत्पादों, वित्तीय साक्षरता उपकरण और नीतियों और बीमा की आवश्यकता पर 3 साल के लिए प्रशिक्षण दिया जाता है। लाभार्थी महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान 3 साल के लिए आर्थिक सहयता मिलेगी, और वह 3 साल के बाद एलआईसी बीमा एजेंट के रूप में काम भी कर सकती है| महिलाओं को प्रति महीने 7000 रूपये की सहायता की जाएगी|
Bandhkam Kamgar Pension Yojana 2025: बांधकाम मजदूरों को मिलेंगे ₹12,000 की पेंशन

LIC Bima Sakhi Yojana क्या है?
बीमा सखी महिला योजना महिलाओ के लिए एक खास योजना है| जिसे भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने 2025 में महिलाओं के लिए जारी की गई योजना है| इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए बीमा सखी योजना की शुरुआत की है| योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार का मौका प्राप्त होता है, और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना में सहायता मिलती है|
एलआईसी बीमा सखी योजना के तहत महिला बीमा सखी के रूप में LIC के लिए काम करती हैं, और बीमा योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने के काम करती है| इससे उनकी कमाई भी होती है, और समाज में उनकी पहचान बढ़ती है,और सम्मान भी बढ़ता है, यह योजना महिलाओं को ट्रेनिंग भी प्रदान करती है, ताकि वह आत्मविश्वास के साथ बीमा सेवा दे सकें। LIC योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक मजबूती और सामाजिक सशक्तिकरण मिलता है, जो देश की प्रगति के लिए लाभदायक रहेगा|
Bima Sakhi LIC 2025 के उद्देश्य
LIC Bima Sakhi Yojana का उद्देश्य यह है की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है| योजना के तहत महिलाओं को LIC के तहत बीमा एजेंट के रूप में काम करने का एक सुनहरा मौका प्राप्त होता है, ताकि महिला आत्मनिर्भर बन सकें| इस योजना से नारी सशक्तिकरण के साथ देश के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका सुनिश्चित करना योजना का मुख्य उद्देश्य है|
बिमा सखी कैसे बने?
- LIC Bima Sakhi बनाना है तो आपको अपने नजदीकी एलआईसी शाखा में जाकर संपर्क करना होगा|
- आप वह संपर्क करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म उनसे लेना होगा|
- अब आवेदन फॉर्म लेने के बाद आपको आपकी सभी आवश्यक जानकारी उस फॉर्म में दर्ज करनी होगी|
- फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज भी जोड़ने होंगे|
- अब एलआईसी द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में हिस्सा लेना होगा|
- प्रसिक्षण में भाग लेने के बाद प्रशिक्षण के बाद एक परीक्षा होती है, जिसे पास करना पड़ता है|
- इसके बाद परीक्षा पास करके आपको बीमा सखी का प्रमाण पत्र मिलेगा तो आप अपना LIC का काम को शुरवात कर सकती हैं|
जन्म प्रमाण पत्र घर बैठे बनाने की प्रक्रिया
आवश्यक दस्तवेज
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- जाती प्रमाणपत्र
- निवासी प्रमाणपत्र
- वोटर आयडी
- 10वी/12वी मार्कशीट
वर्षानुसार वजीफा राशि (Stipend Amount)
प्रतिवर्ष | वजीफा राशि (रु.) |
---|---|
पहला साल | 5,000 रूपये प्रति माह |
दूसरा साल | 6,000 रूपये प्रति माह |
तीसरा साल | 7,000 रूपये प्रति माह |
LIC Bima Sakhi Yojana 2025 Online Registration
- Bima Sakhi Yojana 2025 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होमपेज खुलकर आएगा|
- होमपेज पर आपको अब बीमा सखी के लिए आवेदन करे इस ऑप्शन पर क्लिक करना है|
- अब आपके सामने आपका आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा|
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी|
- आवेदन फॉर्म में जानकारी दर्ज करने के बाद आपको पूछे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे|
- अब इसके बाद और सबमिट बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है|
- आवेदन सबमिट करने के बाद आपको एक एप्लिकेशन स्लिप प्राप्त करनी होगी और उसे अपने पास सुरक्षित रखनी होगी भविष्य में आगे आपके काम आ सकती है|
- इस प्रकार से आपका ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक हो जायेगा|
Free Scooty Yojana Online Apply 2025
FAQ
LIC बीमा सखी योजना क्या है?
LIC बीमा सखी योजना एक ख़ास योजना है, जिससे महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का एक सुनहरा मौका देती है। महिलाएँ बीमा पॉलिसी बेचकर अच्छा ख़ासा पैसा कमा सकती है,और अपने परिवार की इनकम में उनकी सहायता कर सकती है|
इस योजना में काम करने के लिए उम्र क्या होनी चाहिए?
एलआईसी बीमा सखी योजना में काम करने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए,और 10वीं पास होनी आवश्यक है|
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश लव्हाळे है, मै सरकारी अपडेट, योजनाओं और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं।