HSAMB (हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड) हरियाणा राज्य सरकार द्वारा राज्य के किसानो की सुविधाएं के लिए बनाया गया है| यह एक हरियाणा सरकार की संस्था है जिसे किसानो को अच्छी विपणन सुविधाएं प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है|
जैसा की हम सभी को पता है केंद्र सरकार और राज्य सरकारे मिलकर देश के किसानो के लिए नयी नयी योजनाओ का आरम्भ करती है, इसी प्रकार Haryana State Agricultural Marketing Board इस पोर्टल को बनाया गया है| इस पोर्टल पर किसानो के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है जिससे सम्बंधित जानकारी इस लेख में आगे बताई गयी है|
MMPSY family id login 2025 | परिवार समृद्धि योजना
HSAMB क्या है?
HSAMB का पूरा नाम “हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड” है| हरियाणा राज्य सरकार द्वारा 1969 में किसानो के लिए बनाया गया एक संगठन है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाना और कृषि विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाना है।
इस योजना के कारन राज्य का किसान अच्छी फसल ले पायेगा और अपनी आमदनी बढ़ने में किसानो को मदत मिलेगी| हरियाणा राज्य के किसानो के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है| इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएँगे पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं का लाभ किस प्रकार ले सकते है और HSAMB login की प्रक्रिया की जानकारी आगे लेख में उपलब्ध है|
HSAMB Portal मुख्य बिंदु
पोर्टल का नाम | हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड |
राज्य | हरियाणा |
श्रेणी | राज्य सरकार की योजना |
उद्देश | किसानो को फसल का सही दाम देने के लिए सुविधाएं |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आधिकारिक वेबसाइट | hsamb.org.in |
HSAMB Full Form क्या है?
इसका फुल फॉर्म होता है “Haryana State Agriculture Marketing Board” और इसे हिंदी में “हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड” कहा जाता है|
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड का मुख्य उद्देश
राज्य कृषि विपणन बोर्ड हरियाणा का मुख्य उद्देश है राज्य के किसानो को उनकी उपज का सही दाम प्रदान करना है। मंडियों में सड़कों, गोदामों और दूसरी ज़रूरी सुविधाओं का निर्माण भी किया जा रहा है। साथ ही, किसानों को विपणन से जुड़ी जानकारी और प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम भी राज्य में चलाए जा रहे हैं।
पोर्टल की प्रमुख योजनाएं और पहल
ई-नाम (e-NAM) के साथ मंडियों का एकीकरण
इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के 54 मंडियों को राष्ट्रीय कृषि बाजार (e-NAM) के साथ जोड़ा गया है, जिसके कारन किसानों को अपनी उपज ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से बेचने की सुविधा उपलब्ध होती है।
आधुनिक मंडियों का निर्माण
पिंजौर में सेब, फल और सब्जियों की मंडी बनाई गई है। गन्नौर में अंतर्राष्ट्रीय बागवानी मंडी और गुरुग्राम में फूलों की मंडी बनाई गई है। इससे किसानों को अच्छी और बेहतर विपणन सुविधाएं मिल रही हैं।
अटल श्रमिक किसान कैंटीन
इस पोर्टल के माध्यम से राज्य में 53 अटल श्रमिक किसान कैंटीन निर्माण किये गए हैं, जहां किसानों और मजदूरों को मात्र ₹10 में पौष्टिक भोजन मिलता है।
बाजार समितियों का सशक्तिकरण
हरियाणा सरकार द्वारा बनाये गए इस पोर्टल की माध्यम से राज्य की बाजार समितियों को सशक्त बनाने के लिए नई नीतियां और योजनाएं लागू की हैं, जिससे किसानों को बेहतर सेवाएं मिल सकें।
पोर्टल की उपलब्धियां
- हरियाणा राज्य की 54 मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा चूका है।
- मंडियों में डिजिटल भुगतान और पारदर्शिता को बढ़ाया गया है।
- किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा नई योजनाएं लाई गईं।
- मंडियों तक पहुंचने के लिए नई सड़कों का निर्माण किया गया।
- मंडियों में गोदाम, ठंडा स्टोर और साफ-सफाई की सुविधाएं उपलब्ध की गईं है।
HSAMB E auction list 2025
हरियाणा मंडी बोर्ड ने अपनी संपत्तियों (दुकानें, बूथ, जमीन के टुकड़े आदि) को पारदर्शी तरीके से बेचने के लिए एक ई-नीलामी (E-Auction) की प्रक्रिया शुरू की है। इससे सभी नागरिक ऑनलाइन बोली लगाकर संपत्तियाँ खरीद सकते हैं।
HSAMB E auction की खास बातें
- यह पूरी तरह ऑनलाइन प्रक्रिया है – आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं।
- आप घर बैठे बोली (बोली लगाना यानी खरीदने की इच्छा जताना) लगा सकते हैं।
- इसमें दुकानें, बूथ, प्लॉट आदि शामिल होते हैं।
- सभी के लिए खुला मौका – कोई भी भाग ले सकता है।
HSAMB Helpline (संपर्क जानकारी)
📍 मुख्यालय: HSAMB भवन, सेक्टर 6, पंचकूला, हरियाणा
📞 हेल्पलाइन नंबर: 18001802060
निष्कर्ष
HSAMB Haryana Portal से जुडी सभी जानकारी इस लेख में उपलब्ध है| किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने, मंडियों को आधुनिक बनाने और पारदर्शी व्यवस्था बनाने में अहम भूमिका निभाता है| राज्य सरकार द्वारा चलायी जाने वाली यह योजना किसानो के लिए काफी फ़ायदेमन है| अधिक जानकारी के लिए hsamb.org.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करे|
योजना के अपडेट के लिए जॉइन करे
YouTube | Click Here |
Telegram | Click Here |
Click Here |
FAQ
HSAMB क्या है?
HSAMB का पूरा नाम है – हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड। यह हरियाणा सरकार का संगठन है, जो किसानों की फसल बेचने की प्रक्रिया और मंडियों का प्रबंधन करता है।
HSAMB का मुख्य काम क्या है?
किसानों की फसल के लिए अच्छी मंडियां बनाना, मंडियों का विकास करना और किसानों को उचित दाम दिलाने में मदद करना ही इस पोर्टल का मुख्य काम है।
इस पोर्टल के तहत कौन-कौन सी योजनाएं चलती हैं?
इस पोर्टल के तहत ई-नाम (e-NAM), अटल कैंटीन, मंडियों का आधुनिकीकरण, ई-नीलामी आदि योजनाएं चलती हैं।
ई-नीलामी क्या है?
ई-नीलामी के माध्यम से मंडियों की दुकानें, प्लॉट आदि को ऑनलाइन बोली लगाकर पारदर्शी तरीके से बेचता है।
इस पोर्टल का फायदा किसानों को कैसे होता है?
इस पोर्टल की माध्यम से किसानों को मंडियों में अच्छी सुविधाएं उपलब्ध होती है। साथ ही, उनकी फसल का उचित दाम दिलवाने में मदद करता है और मंडियों को विकसित करता है।
Related posts:
Intra Haryana 2025: Login & Salary Slip Download, Intraharyana पोर्टल से छुट्टी के लिए ऑनलाइन आव...
Haryana Free Plot Yojana List 2025: फ्री प्लॉट योजना द्वारा सभी नागरिको को मिलेंगे मुफ्त प्लॉट, जल्...
HSSC One Time Registration Portal 2025: Register CET Haryana
Free Cycle Yojana Application Form 2025 PDF Download
Haryana Free Bus Pass Yojana Online Apply 2025: हरियाणा के निवासी करेंगें रोडवेज बस में फ्री सफर जल्...
MMPSY family id login 2025 | परिवार समृद्धि योजना

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश लव्हाळे है, मै सरकारी अपडेट, योजनाओं और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं।