SSSMID 2024, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन मध्य प्रदेश | SSSM ID

  • Post category:MP Yojana
  • Reading time:11 mins read
You are currently viewing SSSMID 2024, समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन मध्य प्रदेश | SSSM ID
SSSMID

समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन यानि SSSMID सम्बंधित संपूर्ण जानकारी इस लेख में उपलब्ध है | मध्य प्रदेश राज्य के नागरिको के लिए यह एक महत्वपूर्ण पोर्टल है | इस लेख में SSSM ID के लाभ, उद्देश, नागरिको के लिए पोर्टल पर उपलब्ध सेवाएं की जानकारी तथा SSSM आईडी प्राप्त करने की प्रक्रिया हिंदी भाषा में उपलब्ध है |

SSSMID क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन का आयोजन किया गया है, इस कार्यक्रम के तहत राज्य के गरीब वर्गीय लाभार्थी नागरिकों को SSSMID प्रदान की जाती है |

इस आयडी के माध्यम से लाभार्थी नागरिक राज्य सरकार द्वारा चलायी जाने वाली योजनाओ का लाभ प्राप्त कर सकते है | samagra.gov.in mp इस पोर्टल की माध्यम से नागरिक एसएसएसएम आईडी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

SSSM ID मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इस आयडी कार्ड में व्यक्ति की जानकारी का समावेश होता है | यह आयडी कार्ड में 8 या 9 अंक का यूनिक नंबर उपलब्ध होता है | इस एसएसएमआईडी का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य के गरीब वर्गीय परिवारों को प्रदान किया जाता है |

SSSMID

🔶 Ladli Behna Yojana DBT Service


SSSM आईडी संक्षिप्त विवरण

योजना समग्र सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम
कार्ड का नाम समग्र आईडी
विभाग समाज कल्याण विभाग
राज्य मध्य प्रदेश
उद्देश राज्य के गरीब वर्गीय परिवारों की सहायता करना
लाभार्थी राज्य के गरीब वर्गीय परिवार के नागरिक
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in mp – CLICK HERE

SSSM का फुल फॉर्म क्या है?

Samagra Samajik Suraksha Mission” और इसे हिंदी में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन कहा जाता है |


SSSM ID का मुख्य उद्देश

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा SSSMID राज्य के गरीब वर्गीय नागरिकों को सहायता प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है | MP SSSM ID दो प्रकार की होती है, सदस्य समग्र आईडी और परिवार समग्र आईडी |

इसकी माध्यम से लाभार्थी नागरिक राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली योजनाओ का लाभ आसानी से ले सकते है | सरकार का मुख्य उद्देश है राज्य के गरीब वर्गीय परिवारों को सहायता करना ताकि वो अपना जीवन यापन अच्छे तरीके से कर सके |

मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल (samagra.gov.in mp) पर लाभार्थी नागरिकों के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है | घर बैठे पोर्टल पर उपलब्ध सभी सुविधाएं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है |

इस पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं जैसे समग्र आईडी जाने, समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें, समग्र प्रोफाइल अपडेट करें, नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड खोजें, नवीन/अस्थाई परिवार/ सदस्य खोजें, अनुरोध की स्थिति जानें आदि की सभी सुविधाएं उपलब्ध है |


🔶 Samagra ID की संपूर्ण जानकरी हिंदी में पढ़े |


samagra.gov.in mp पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं

Samagra Samajik Suraksha Mission पोर्टल पर उपलब्ध सुविधाएं की सूचि निम्मलिखित है | इस उपलब्ध सुविधाएं का लाभ नागरिक samagra.gov.in mp पोर्टल पर जाकर प्राप्त कर सकते है |

  • परिवार/ सदस्य पंजीकृत
  • पंजीकृत आईडी में सुधार
  • समग्र आईडी की खोज
  • समग्र कार्ड प्रिंट
  • नगरीय निकाय:- कॉलोनी/वार्ड Search
  • नवीन/अस्थाई परिवार/ सदस्य खोज

एसएसएमआईडी के लाभ / फायदे

मध्य प्रदेश राज्य के नागरिकों को एसएसएमआईडी के लाभ किस प्रकार से प्राप्त हो सकते है, इससे सम्बंधित जानकारी निम्मलिखित है |

  • समग्र पोर्टल मध्यप्रदेश पर उपलब्ध सुविधाएं का लाभ सिर्फ राज्य के लाभार्थी नागरिक ले सकते है |
  • इस आयडी कार्ड में व्यक्ति की जानकारी का समावेश होता है |
  • ग्राम पंचायत समग्र आईडी दो प्रकार की होती है, सदस्य समग्र आईडी और परिवार समग्र आईडी |
  • राशन के वितरण में लाभार्थी परिवार की समग्र नंबर की से अनाज वितरण हो सकेगा |
  • स्कूल में दाखिला लेते समय आयडी का उपयोग हो सकता है |
  • समग्र आईडी नंबर से BPL कार्ड बनवाने में आसानी होगी |
  • आईडी कार्ड धारको को राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ सीधा प्रधान किया जायेगा |

SSSMID आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

आवश्यक दस्तावेज की सूचि निम्मलिखित है |

  • 10 वी की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • मतदाता (पहचान) प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • शासकीय परिचय पत्र
  • सावजनिक क्षेत्र की ईकाई द्वारा जारी परिचय पत्र
  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी निःशक्तता का प्रमाण पत्र

🔶 Sambal Card 2.0


समग्र आयडी कितने प्रकार की होती है?

ग्राम पंचायत समग्र आईडी 2 प्रकार की होती है | इससे सम्बंधित जानकारी निम्मलिखित है |

परिवार समग्र आयडी (Family Samagra ID Card)

परिवार समग्र आयडी राज्य के गरीब वर्गीय परिवारों को दी जाती है, यह आयडी 8 अंकों की होती है जिसमे सभी परिवार के सदस्यों का नाम का समावेश होता है |

सदस्य समग्र आयडी (Person Samgra ID Card)

सदस्य समग्र आईडी सिर्फ उन्हीं परिवार के सदस्य को दी जाती है जिनका पंजीकरण परिवार के सदस्य के तौर पर किया गया है | यह आयडी 9 अंको की होती है | यदि परिवार के किसी सदस्य का पंजीकरण परिवार समग्र आईडी कार्ड के अंतर्गत नहीं है तो उसे सदस्य समग्र आईडी कार्ड नहीं दी जाता है |


SSSMID को प्राप्त कैसे करें?

SSSM ID प्राप्त करने की प्रक्रिया हिंदी में निम्मलिखित है | दिए गए सभी पॉइंट्स को ध्यानपूर्वक पढ़े |

  • वेबसाइट का होम पेज खुलेगा |
  • यहाँ आपको “समग्र में परिवार/ सदस्य पंजीकृत करें” इस बॉक्स में 2 विकल्प दिखाई देंगे, यदि आप परिवार पंजीकृत करना चाहते है तो पहले नंबर का विकल्प चुने, यदि आप सदस्य पंजीकृत करना चाहते है तो दूसरे नंबर का विकल्प चुने |
SSSMID Registration
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा यहाँ आपको आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और OTP जेनरेट करे बटन पर क्लिक करना होगा |
SSSM ID Registration
  • आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उसे यहाँ दर्ज करना होगा |
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, इस फॉर्म में पूछी गयी संपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी |
  • अपना पूरा पता, धर्म और वैवाहिक स्थिति जैसे सभी विवरण दर्ज करने होंगे |
  • सभी जानकरी दर्ज करने के बाद इस फॉर्म को सबमिट बटन पर क्लिक करके सबमिट करे |
  • आवेदक के परिवार का मुखिया सत्यापन के बाद इस पोर्टल पर रजिस्टर हो जाएगा, और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर समग्र आयडी भेज दी जाएगी |
  • इस प्रकार से मध्य प्रदेश राज्य के नागरिक samagra .gov.in पोर्टल से sssm आयडी के लिए आवेदन कर सकते है |

🔶 MP Rojgar Panjiyan portal


SSSM Portal Helpline Number

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इस Samgr Portal सम्बंधित नागरिकों की सुविधाएं के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किये है | यदि नागरिकों को इस पोर्टल सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है | हेल्पलाइन नंबर निम्मलिखित है |

📧Email: [email protected]
📍 Address:- सामाजिक न्‍याय संचालनालय 1250, Tulsi Nagar 1250, तुलसीनगर भोपाल (मध्यप्रदेश) Bhopal (M.P.)
📞 Contact Number:- 0755- 2558391


योजना के अपडेट के लिए जॉइन करे |

YouTubeClick Here
TelegramClick Here
FacebookClick Here

FAQ

एसएसएम आईडी क्या है?

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा राज्य के गरीब वर्गीय परिवारों की सहायता करने के लिए तथा एसएसएम आईडी धारको को राज्य सरकार की योजनाओ का लाभ प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुवात की गयी थी |

परिवार आयडी और सदस्य आयडी में क्या अंतर है?

परिवार आयडी 8 अंको की होती है और सदस्य आयडी 9 अंको की होती है | परिवार के किसी सदस्य का पंजीकरण परिवार समग्र आईडी कार्ड के अंतर्गत नहीं है, तो उसे सदस्य समग्र आईडी कार्ड नहीं दी जाता है |

समग्र आईडी ऑनलाइन कैसे निकाले?

समग्र आयडी ऑनलाइन निकलने के लिए आपको samagra gov.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | यहाँ आप अपने अनुसार परिवार आयडी तथा सदस्य आयडी विकल्प का चयन करके आवेदन कर सकते है |

मध्य प्रदेश समग्र आयडी की आधिकारिक वेबसाइट कोनसी है?

samagra gov.in इस लिंक पर जाकर आप उपलब्ध सुविधाएं का लाभ ले सकते है |

SSSM का फुल फॉर्म क्या होता है?

इसका फुल फॉर्म होता है “Samagra Samajik Suraksha Mission” इसे हिंदी में समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन कहा जाता है |


Leave a Reply