Rajasthan Board 12th Result 2025: राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबर है|कक्षा 12वी के विद्यार्थियों का इंतजार अब ख़त्म होने वाल है क्योंकि राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) हर साल की तरह इस साल भी 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाले है| यदि आप भी राजस्थान बोर्ड के विद्यार्थी है,और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, तो आप के लिए हमने इस लेख में सभी जानकारी उपलब्ध की है| इस लेख में हम आपको बताएंगे कि राजस्थान 12वीं रिजल्ट 2025 कब आएगा, कैसे चेक करें, पासिंग मार्क्स क्या हैं, और क्या करें रिजल्ट लगने के बाद।
12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2025
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए विद्यार्थियों का अब इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है| राजस्थान बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा मार्च 2025 में संपन्न हुई थी, इसी लिए सभी विद्यार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे है| राजस्थान बोर्ड ने (RBSE) 12वीं रिजल्ट 2025 जारी करने को लेकर एक संभावित तारीख जारी करके दी है| RBSE Rajasthan Board 12th Result 2025 जारी होने के बाद स्टूडेंट अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in देख सकते है|
राजस्थान का 12वी कक्षा का रिजल्ट मई के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी करते है| Board of Secondary Education Rajasthan Ajmera की और से 12वीं का रिजल्ट 25 से 28 मई के बीच जारी किया गया है| इस लेख में सभी जानकारी उपलब्ध है| रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका भी बता रहे है|
Mukhyamantri Vidya Vetan Yojana
राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कैसे चेक करें?
आप अपना रिजल्ट RBSE की आधिकारिक वेबसाइट या SMS के माध्यम से आसानी से देख सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट से रिजल्ट ऐसे देखें:
- RBSE 12वीं रिजल्ट 2025 का रिजल्ट देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- अब ‘RBSE 12th Result 2025’ लिंक पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना है और “सबमिट” बटन पर क्लिक कर देना है|
- सबमिट करने के बाद आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर देखने को मिलेगी|
- अब इसे डाउनलोड या प्रिंट कर ले|
SMS के माध्यम से रिजल्ट ऐसे पाएं:
- आपको टाइप करना है, RJ12<स्पेस>रोल नंबर
- अब इस नंबर पर: 5676750 या 56263
- इसके बाद कुछ समय में आपका रिजल्ट SMS के माध्यम से आपको प्राप्त होगा|
महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर और ईमेल
RBSE हेल्पलाइन नंबर : 0145-2420597
ईमेल आयडी : [email protected]
Electricity Meter Reader Recruitment Online Apply 2025: बिजली विभाग में नौकरियाँ
RBSE 12वीं पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम
थ्योरी पेपर में और प्रैक्टिकल में कम से कम 35% अंक लाना अति आवश्यक है| यदि कोई भी विद्यार्थी अगर किसी एक विषय में फेल होता है तो वह पूरक परीक्षा (Compartment Exam) दे सकता है।
ग्रेडिंग इस प्रकार होती है:
अंक प्रतिशत | ग्रेड |
---|---|
91-100 | A1 |
81-90 | A2 |
71-80 | B1 |
61-70 | B2 |
51-60 | C1 |
41-50 | C2 |
33-40 | D |
32 या नीचे | E (फेल) |
12th result Rajasthan board 2025 के रिजल्ट में क्या-क्या जानकारी होती है?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- पिता/माता का नाम
- स्कूल का नाम और कोड
- विषयवार अंक (थ्योरी + प्रैक्टिकल)
- ग्रेड
- कुल अंक और प्रतिशत
- पास/फेल स्थिति
- परीक्षा वर्ष
निष्कर्ष
Rajasthan Board 12th Result 2025 से सम्बंधित संपूर्णं जानकारी हमने आपको इस लेख में हिंदी भाषा में उपलब्ध करके दी है, जैसा की 12 वी का रिजल्ट कब लगने वाला है, रिजल्ट की डेट, रिजल्ट देखने की प्रक्रिया, मार्कशीट में क्या होता, 12वीं पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम,जैसे सभी जानकारी इस लेख में उपलब्ध करके दी है |आपका रिजल्ट चाहे जैसा भी आया हो, सकारात्मक सोच बनाए रखें और आगे बढ़ते रहें।यदि आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो सरकार द्वारा जारी किये गए पोर्टल तथा हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते है|
योजना के अपडेट के लिए जॉइन करे
YouTube | Click Here |
Telegram | Click Here |
Click Here |

नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश लव्हाळे है, मै सरकारी अपडेट, योजनाओं और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं।