PM Fasal Bima Yojana Registration 2025: भारत एक कृषि प्रदान देश है, भारत में खेती करने वाले नागरिकों की संख्या अधिक है इसीलिए सरकार हमेशा किसानो के सहायता के लिए नयी नयी योजनाओ का आरम्भ करती है| इसी प्रकार प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना है| इस योजना के तहत जिन किसानो की फसल प्राकृतिक आपदा के कारन ख़राब होती है ऐसे किसानो को सरकार सहायता करती है|
हर साल प्राकृतिक आपदाओं, सूखा, बाढ़, कीट या अत्यधिक बारिश जैसी समस्याओं से किसानों की फसलें खराब होती हैं और उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ता है। लेकिन किसानो को घबराने की जरुरत नहीं है, PM Fasal Bima Yojana Registration की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है| हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएँगे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज जैसे सभी की जानकारी|
Mukhyamantri Vayoshri Yojana Form PDF 2025: बुजुर्ग नागरिकों सरकार देगी ₹3000 की सहायता
PM Fasal Bima Yojana Registration 2025 | पीएम फसल बिमा योजना क्या है?
प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना को केंद्र सरकार द्वारा 18 फरवरी 2016 को शुरू किया गया था| इस योजना के तहत देश के लाभार्थी पात्र किसानो को फसल नुकसान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है| वित्तीय सहायता जैसे किसानो को बोहोत कम प्रीमियम पर फसल बिमा उपलब्ध कराया जाता है| जिससे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में उन्हें आर्थिक मदद मिलती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ही यही है की देश के किसानो को सशक्त बनाना और किसानों को फसल नुकसान से वित्तीय सहायता प्रदान करना है।
योजना के मुख्य लाभ
इस योजना के तहत देश के सभी लाभार्थी पात्र किसानो को सरकार द्वारा सहायता मिलती है| किसानो के फसल नुकसान होने पर बोहोत कम प्रीमियम पर बिमा क्लेम मिलता है| जिससे किसानो को काफी मदत होती है| योजना के तहत मिलने वाले बिमा के प्रीमियम इस प्रकार होते है, खरीफ फसलों पर केवल 2%, रबी फसलों पर 1.5%| कभी कभी इसे सरकार द्वारा माफ़ भी किया जाता है| बिमा के तहत मिलने वाली राशि सीधे किसानो के बैंक खाते में जमा की जाती है|
आवेदन के लिए पात्रता
- किसान का आधार कार्ड होना अनिवार्य है|
- फसल का विवरण और खेती की जानकारी होनी चाहिए|
- उस जिले या राज्य में योजना लागू होनी चाहिए|
- कोई भी किसान भले ही वह भूमिधारी हो या बटाईदार उसे लाभ उपलब्ध होगा|
जरूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- भूमि दस्तावेज / खसरा खतौनी
- फसल का विवरण
- बैंक पासबुक की कॉपी
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Fasal Bima Yojana Registration ऑनलाइन कैसे करे?
- सबसे पहले आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (pmfby.gov.in) पर जाना होगा|
- वेबसाइट का होम पेज खुलेगा|
- यहाँ “Apply for Crop Insurance” विकल्प का चयन करे|
- नया किसान पंजीकरण चुनें
- अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य का चयन करें
- OTP के माध्यम से लॉगिन करें
- फसल, भूमि और बैंक से जुड़ी जानकारी भरें
- सभी दस्तावेज को अपलोड करे|
- सबमिट बटन पर क्लिक करे|
- इस प्रकार ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है|
पीएम फसल बीमा योजना हेल्पलाइन नंबर
- टोल फ्री नंबर: 1800-180-1551
- अधिकारिक वेबसाइट: https://pmfby.gov.in
निष्कर्ष
PM Fasal Bima Yojana Registration करके देश के सभी लाभार्थी किसान योजना के तहत मिलने वाली सहायता का लाभ ले सकते है| किसानो के लिए यह महत्वपूर्ण और लाभदायी योजना है| अगर आप भी किसान है और इस योजना के तहत लाभ लेना चाहते है तो जल्दी आवेदन करे| अधिक जानकारी के लिए हमारे What’s App Group से जुड़े|
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश है, मै सरकारी नौकरिया, छात्रवृत्ति, योजना और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को प्रदान करते हैं।