Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025 : बिहार सरकार द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है| बिहार सरकार आये दिन नई नई योजनाए आयोजित कर रही है| उन्ही में से एक नई और महत्वपूर्ण योजना है जिसका नाम बिहार मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना 2025 हैं| यह योजना वरिष्ठ और आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों के लिए शुरू की गई योजना है| इस योजना को 1 जुलाई 2025 माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है|
Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana
इस योजना के तहत योग्य कलाकारों प्रतिमाह 3000 हजार रूपये की सहायता राशि के रूप में पेंशन दी जाती है| इस योजना को घोषित करने का यह एक मुख्य उद्देश्य है की उत्कृष्ट कलाकारों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है जो की आर्थिक संकट से झुज रहे है| ऐसे लोगों को सहायता करना इस योजना का उद्देश्य है| यदि आप पात्र है और लाभ प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक पढ़े लेख में सभी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है|
Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025 इस योजना के तहत कलाकारों को आर्थिक सहायता दी जाती है,और बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करेगी| यह योजना उन कलाकारों को सम्मान देती है जो की चित्रकला, संगीत, नाटक, और साहित्य जैसे क्षेत्रों में योगदान कर रहे है ऐसे लोगों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा| बिहार की सरकार उनका कदम सांस्कृतिक संरक्षण और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ा रहे है|
BMKPY 2025 कैबिनेट बैठक की महत्वपूर्ण निर्णय
Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 1 जुलाई 2025 की कैबिनेट बैठक में इस योजना की घोषणा की गई है| इसके आलावा 24 अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई और इसमें मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना शामिल है, जिसके तहत 2025-26 में 5,000 युवाओं को इंटर्नशिप के लिए ₹4,000 से ₹6,000 मासिक भत्ता दिया जाने वाला है, इसके अलावा, पुनौरा धाम (सीतामढ़ी) के विकास के लिए ₹882.87 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई है|
बिहार मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना 2025 की पात्रता
- आवेदक की उम्र 50 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए|
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है|
- आवेदक कम से कम 10 वर्षों तक शास्त्रीय, दृश्य, या प्रदर्शन कला में योगदान होना चाहिए|
- आवेदक के घर परिवार का वार्षिक इनकम 1.20 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए|
- आवेदक के पास सभी आवश्यक दस्तावेज होना अनिवार्य है|
Bihar Mukhyamantri Kalakar Pension Yojana 2025 आवेदन प्रकिया
बिहार मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना 2025 ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रकिया अब तक शुरू नहीं की गई है| यह प्रकिया शुरू होने के बाद लाभार्थी को आवेदन के लिए जिला स्तर पर आवेदन करना होगा| ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सभी दस्तावेज कला क्षेत्र में 10 वर्ष के अनुभव का प्रमाण पत्र जमा करना होगा| आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट शुरू होने के बाद आपको सूचित किया जाएगा|
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश लव्हाळे है, मै सरकारी नौकरिया, छात्रवृत्ति, योजना और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को प्रदान करते हैं।