Maharashtra Kukut Palan Loan Yojana: महाराष्ट्र राज्य के नागरिकों के लिए सरकारने दी है बड़ी खुशखबर, अब राज्य के इच्छुक नागरिक जो कुक्कुट पालन करना चाहते है उन सभी को राज्य सरकार देगी 75% की सब्सिडी| यही नहीं लाभार्थियों को योजना के तहत प्रशिक्षण भी दिया जायेगा|
महाराष्ट्र कुक्कुट पालन लोन योजना का मुख्य उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक नागरिक जो कुक्कुट पालन करना चाहते तो है लेकिन पैसे कम होने के कारन वे कर नहीं पाते| अब सरकार उन सभी नागरिको को सब्सिडी देकर कुकुट पालन व्यवसाय करने के लिए प्रेरित कर रही है| अगर आप इच्छुक है इस योजना का लाभ लेने के लिए तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े, बोहोत आवश्यक जानकारी आपको इसी लेख से मिलेगी|
किसानो के लिए खुशखबर PM Kisan next Installment Date हुई जारी
Maharashtra Kukut Palan Loan Yojana क्या है?
राज्य के किसान, बेरोजगार युवा, इच्छुक महिलाये और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिको को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए राज्य सरकार द्वारा Maharashtra Kukut Palan Loan Yojana को शुरू किया गया है| इस योजना के माध्यम से लाभार्थी पात्र नागरिकों को सरकार लोन उपलब्ध करके देगी| योजना के तहत मिलने वाला लोन पशुपालन विभाग द्वारा सब्सिडी के साथ जारी किया जायेगा|
योजना का उद्देश्य
Maharashtra Kukut Palan Loan Yojana को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य है राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी को कम करना और इच्छुक पात्र नागरिकों को कुकुट पालन व्यवसाय के लिए बैंक से लोन उपलब्ध करवाके रोजगार के अवसर निर्माण करना है| इससे ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसाय करने के लिए नागरिक प्रेरित होंगे और अपना खुदका व्यवसाय बोहोत कम लागत में कर पाएंगे|
योजना से मिलने वाले लाभ
- योजना के तहत 50 हजार से 2 लाख रूपए तक का लोन उपलब्ध होगा|
- यदि लाभार्थी महिला, अनुसूचित जाति/जनजाति से आती है, तो उन्हें ज्यादा सब्सिडी और लोन दिया जायेगा।
- पशुपालन विभाग द्वारा सभी लाभार्थियों को प्रशिक्षण भी दिया जायेगा|
- दवाई, वैक्सीनेशन और पशु बिमा जैसी अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी|
- इससे कुकुट पालन व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा|
कुक्कुट पालन योजना के लिए पात्रता
- आवेदक महाराष्ट्र राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- आवेदक की उम्र 18 से 60 वर्ष के बिच होनी चाहिए|
- आवेदक की पढाई कम से कम 10वी पास होना चाहिए|
- पशुपालन का थोड़ा बोहोत ज्ञान होना आवश्यक है|
- आवेदन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज होना जरुरी है|
Free Solar Panel Yojana: आज ही मुफ्त में घर पर सोलर पैनल लगाए और पाए 300 बिजली यूनिट फ्री
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- बैंक पासबुक
- ट्रेनिंग प्रमाणपत्र (यदि हो)
- जमीन या किराये की जगह के दस्तावेज
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन के लिए सबसे पहले आपको सभी आवश्यक दस्तावेज को जमा करना होगा|
- अपने नजदीकी पशुपालन विभाग या ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क करना होगा|
- इसके बाद आवेदन फॉर्म को लेना होगा|
- फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी दर्ज करे|
- दस्तावेज को जोड़े|
- आखरी में उसी कार्यालय में उसे सबमिट करे|
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश लव्हाळे है, मै सरकारी नौकरिया, छात्रवृत्ति, योजना और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को प्रदान करते हैं।