E Shram Card Se Job Kaise Paye 2025: केंद्र सरकार ने देश के श्रमिक वर्गीय नागरिकों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना शुरू की गयी थी| इस योजना से श्रमिक कार्ड धारकों को अनेक सुविधाएं मिलती थी, जैसे सभी लाभार्थियों के प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता और आयु 60 के बाद 3000 रूपए की पेंशन सहायता भी दी जाती है|
केंद्र सरकार द्वारा अब इस योजना में बड़े बदलाव किये गए है| इस योजना को नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल द्वारा जोड़ा गया है| अब जिन लोगो के पास E Shram Card है ऐसे लाभार्थियों को सरकारी तथा प्राइवेट नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे|
Post Office Gram Suraksha Yojana 2025: कम प्रीमियम में बड़ा लाभ, आवेदन शुरू
E Shram Card Se Job Kaise Paye | ई-श्रम कार्ड से नौकरी कैसे मिलेगी
इस सुविधा का लाभ सिर्फ ई-श्रम कार्ड के लाभार्थी ले सकते है| सरकार ने ई श्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर नौकरी की खोज करने का विकल्प शुरू किया है| जिसका फायदा ई-श्रम कार्ड धारक ले सकते है| अब सभी लाभार्थी नागरिक अपनी योग्यता के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट से नौकरी की खोज कर सकते है| इसमें महिला और पुरुष दोनों के लिए नौकरिया उपलब्ध है|
अगर आप ई-श्रम कार्ड से नौकरी हासिल करना चाहते है तो हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएँगे E Shram Card Se Job Kaise Paye? और साथ ही इससे सम्बंधित अन्य जानकारी भी इस लेख में आगे उपलब्ध है|
ई-श्रम कार्ड से नौकरी दिलाने का उद्देश्य
ई-श्रम कार्ड से नौकरी दिलाने का मुख्य उद्देश्य है असंगठित क्षेत्र के लाभार्थी नागरिकों को एक ही पोर्टल पर सभी सुविधाएं सुविधाएं उपलब्ध करना और बेरोजगार युवाओ को नौकरी के अवसर उपलब्ध करवाना| इससे देश की बेरोजगारी कम होगी और योग्य युवाओ को अपने योग्यता के अनुसार नौकरी करने के अवसर उपलब्ध होंगे|
कौन सी नौकरी मिलेगी?
इस योजना के तहत मिलने वाली नौकरिया सरकारी तथा प्राइवेट में से आवेदक के योग्यता अनुसार मिलेगी| वर्क फ्रॉम होम नौकरी के विकल्प भी यहाँ उपलब्ध होंगे| पुरुष, महिलाये, दिव्यांग नागरिक, विधवा महिलाये सभी के लिए नौकरियों के अवसर उपलब्ध होंगे|
छात्रों के लिए निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स, Free Computer Course Registration 2025
पात्रता
- आवेदक के पास श्रमिक कार्ड होना चाहिए|
- आवेदक श्रम विभाग में पंजीकृत होना आवश्यक है|
- एक परिवार के एक ही व्यक्ति को लाभ मिलेगा|
- दिव्यांग नागरिक, विधवा महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी|
- आवेदक के परिवार में कोई सरकारी नौकरी पर नहीं होना चाहिए|
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- ई-श्रम कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र
E Shram Card Se Job Kaise Paye
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- वेबसाइट का होम पेज खुलेगा|
- यहाँ आपको Already Registered – Login विकल्प पर क्लिक करना होगा|
- इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करे, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उसे दर्ज करे|
- पोर्टल को लॉगिन करे|
- पोर्टल लॉगिन होने के बाद Looking For A Job विकल्प पर क्लिक करे|
- इसके बाद अगले पेज पर सभी उपलब्ध जॉब की सूचि आएगी|
- अपने योग्यता के अनुसार जॉब का चयन करे और Apply Now बटन पर क्लिक करे|
- इस प्रकार ई-श्रम कार्ड पोर्टल से नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है|
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश लव्हाळे है, मै सरकारी अपडेट, योजनाओं और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान करते हैं।