बिहार राज्य सरकार द्वारा CM Pratigya Yojana 2025 का आरम्भ किया गया है: इस योजना के तहत राज्य के 12वी पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप के साथ ₹6000 रूपए का भत्ता देने का एलान किया है| इस योजना का मुख्य उद्देश्य है राज्य के बेरोजगार युवाओ को रोजगार के अवसर और कौशल विकास प्रदान करना है|
राज्य सरकार और केंद्र सरकार बेरोजगार युवाओ के लिए नयी नयी योजनाओ का आरम्भ करती है| बिहार सरकार ने 12वीं पास, स्नातक, स्नातकोत्तर, और आईटीआई/डिप्लोमा धारक युवाओ के लिए इस योजना का निर्माण किया है| मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना यह एक विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई योजना है|
Bihar Matsyaki Vikas Yojana 2025

CM Pratigya Yojana 2025 | मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना क्या है?
मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना का आयोजन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा 1 जुलाई 2025 मंत्रिपरिषद की बैठक में किया गया था| इस योजना के तहत पहले वर्ष 2025-26 के लिए 40.6924 करोड़ का बजट की घोषणा बिहार सरकार द्वारा की गयी है| Bihar CM Pratigya Yojana के माध्यम से पहले वर्ष में राज्य 5000 युवाओ को लाभ प्रदान किया जायेगा|
योजना के तहत लाभार्थी युवाओ को 6000 रूपए की सहयता प्रदान की जाएगी| 12 वी पास युवाओ को 4000 रूपए का भत्ता, डिप्लोमा या ITI किए विद्यार्थियों को 5000 रुपये महीना भत्ता और ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को 6000 रुपये महीना भत्ता दिया जायेगा|
Bihar Pratigya Yojana का उद्देश्य
इस योजना का मुख्य उद्देश्य है राज्य के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देना, रोजगार के अवसर उपलब्ध करना और उन्हें सक्षम बनाना है| लाभार्थी विद्यार्थियों को उनके योग्यता के अनुसार अनेक कंपनी में इंटरशिप के अवसर उपलब्ध करके उन्हें सक्षम बनाना है| 12 वी पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण योजना है| इस योजना से सभी विद्यार्थियों को इंटरशिप भी मिलेगी और रोजगार प्राप्त करने का अवसर भी उपलब्ध होगा|
E Shram Card Se Job Kaise Paye
CM Pratigya Yojana के लाभ
- लाभार्थी विद्यार्थियों को इंटरशिप के विभिन्न अवसर उपलब्ध होंगे|
- इंटरशिप के दौरान 4000 रूपए से लेकर 6000 रूपए का भत्ता भी दिया जायेगा|
- इंटरशिप पूरी करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा, जिससे युवा अन्य कंपनी में अच्छे स्तर पर काम कर पाएंगे|
- 12 वी पास युवाओ को 4000 रूपए महीना भत्ता
- डिप्लोमा या ITI किए विद्यार्थियों को 5000 रुपये महीना भत्ता
- ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों को 6000 रुपये महीना भत्ता
- महिला एव पुरुष दोनों को लाभ मिलेगा|
- विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।
- महिलाओं को समाज में समान अधिकार मिलेगा|
- बेरोजगारी कम होने में मदत होगी|
पात्रता
- योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए|
- आवेदक युवा कम से कम 12 वि पास होना चाहिए|
- लाभार्थी आवेदक की उम्र 18 से 28 के बिच होनी आवश्यक है|
- आवेदक को अपनी योग्यता के अनुसार इंटर्नशिप सेलेक्ट कर सकते है|
योजना के तहत कौन लाभ उठा सकता है?
- सरकारी एवं गैर-सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी
- कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्र
- ग्रामीण क्षेत्रों के युवा
- महिलाएं और किशोरियां
वित्तीय सहायता
शैक्षणिक योग्यता | मासिक सहायता | अतिरिक्त भत्ता (गृह जिला) | अतिरिक्त भत्ता (राज्य के बाहर) |
---|---|---|---|
12वीं पास | ₹4000 | ₹2000 | ₹5000 |
आईटीआई / डिप्लोमा | ₹5000 | ₹2000 | ₹5000 |
स्नातक / स्नातकोत्तर | ₹6000 | ₹2000 | ₹5000 |
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड (NPCIL से लिंक बैंक खाते के साथ)
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र (12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, या आईटीआई/डिप्लोमा)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक पासबुक की प्रथम पृष्ठ की कॉपी
- हस्ताक्षर (डिजिटल प्रारूप में)
Mukhyamantri Pratigya Yojana Apply Online | मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा|
- वेबसाइट का होम पेज खुलेगा|
- “Registration” विकल्प का चयन करे|
- अपना मोबाइल नंबर, ईमेल, आयडी और पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करके रजिस्टर करे|
- रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर नेम और पासवर्ड से पोर्टा को लॉगिन करे|
- लॉगिन होने के बाद अपनी योग्यता के अनुसार इंटरशिप का चयन करे|
- “Apply Now” विकल्प पर क्लिक करके इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए एनरोल करे|
- इस प्रकार आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है|
मत्रिपरिषद की बैठक में लिये गये निर्णय
निष्कर्ष
CM Pratigya Yojana Bihar राज्य के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना का लाभ लेकर बेरोजगार युवाको रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकते है| Mukhyamantri Pratigya Yojana से जुडी सभी जानकारी इस लेख में उपलब्ध है, यदि आपको किसी प्रकार की समस्या आती है तो आप हेल्पलाइन नंबर संपर्क कर सकते है| धन्यवाद!
नमस्कार दोस्तों मेरा नाम नितिकेश है, मै सरकारी नौकरिया, छात्रवृत्ति, योजना और सरकार द्वारा जारी किये गए अपडेट से जुड़ी सटीक और नवीनतम जानकारी bharatyojna.in ब्लॉग के माध्यम से लोगों को प्रदान करते हैं।